थैंक्स हर पल साथ निभाया परछाई बनकर।
थैंक्स मेरी जिंदगी में आए बहार बनकर।
जीवन खुशियों से महकाया गुल ए गुलजार बनकर।
थैंक्स नींद आंखों में भर दी सुकून बनकर ।
थैंक्स दामन मोतियों से भर दिया प्यार बनकर।।
थैंक्स हर ख्वाब पूरा किया जादूगर बनकर।
थैंक्स प्यार लूटाया हमसपर दिलदार बनकर।
थैंक्स साथ निभाया हर पल हमसफ़र बनकर।
थैंक्स हंसाया,झुठी तारीफों के पुल बांधकर।
थैंक्स रूलाया खुशियों का पैगाम देकर।,
थैंक्स, कीमती समय दिया दोस्त बनकर।
थैंक्स रूठने पर मनाया प्यार बनकर ।
थैंक्स खुलकर बातें की दोस्त बनकर।
थैंक्स हर बात समझाई सलाहकार बनकर।
थैंक्स सही ग़लत का पाठ पढ़ाया गुरु बनकर
थैंक्स गलतियों पर टोका अभिभावक बनकर।
थैंक्स, मनाने पर मान गये बच्चा बनकर ।
थैंक्स,अधिकार जताया अपना बनकर।
थैंक्स जख्म दिया नासूर बनकर।
थैंक्स प्यार की तड़प समझाई जुदाई देकर।
थैंक्स इस ख़ुबसूरत एहसास के लिए।।
थैंक्स सब कुछ दी अनबुझी प्यास बनकर।
थैंक्स सबकुछ छीन लिया मीठी आस देकर।


0 टिप्पणियाँ