इश्क क्या है शायद खता है,
इश्क क्या है शायद दवा है।
इश्क क्या है दिल की दुआ है,
जो टूटे इश्क में दिल किसी का एक बद्दुआ है ।
इश्क क्या है एक सजा है ,
इश्क क्या है लैला मजनू का किस्सा है,
इश्क क्या है जवां उम्र का हिस्सा है ,
इश्क क्या है आशिकों की दवा है ।
इश्क क्या है एक बला है ,
इश्क क्या है दुनिया की रस्मो से जुदा है ।
इश्क क्या है सच्ची आशिकों की व्यथा है,
इश्क क्या है हुस्न का चर्चा है ।
इश्क क्या है नैनो की खामोश जुबाँ है,
इश्क क्या है दिल का दिल से वयां है ।
इश्क क्या दुनिया में एक गुनाह है ,
इश्क क्या है अधूरी सी एक दास्तां है।
इश्क क्या है नामे वफ़ा है,
इश्क क्या है तीर जहर से बुझा है।
इश्क क्या है एक दिल का धोखा है,
इश्क क्या है होठों पर ठहरा शिकवा है,
इश्क क्या है दिल से दिल मेहरबाँ हैं।
इश्क क्या है अल्लाह की रजा है,
इश्कक्या है मुंह माँगी सजा है।
इश्क का न पता यह कहाँ है,
जिसमें दिल न उसकी बे दिलों में भी छुपा है।
इश्क क्या है बे वफ़ा है,
जिसमे डूबे बिन न निकले जवानी का वो दरिया है।
इश्क क्या है बे बजह है,
फिर भी इसकी खास जगह है।
इश्क क्या है सुबह की मंदिर की घँटी,
शाम को आरती के थाल का दिया है।
इश्क क्या है इक चिंगारी का निशां है,
इश्क वक्त के ढेर में छुपा एक धुंआ है।
इश्क क्या एक मदिरा है,
जो चढ़के न उतरे वो नशा है।
अंजू दीक्षित,
बदायूँ,उत्तर प्रदेश

1 टिप्पणियाँ