एक सवाल से काफी
हद तक परेशान हूँ मैं...!
मुझसे तेरे ख्याल है या 
तेरे ख्याल से हूँ मैं...!!

इन समंदर जैसी आँखों 
से बहुत हैरान सी हूँ मैं...!
मुझसे समंदर बना है या
समंदर कि आँखों में हूँ मैं...!!

तेरी बेपनाह मौहब्बत में
दीवानी सी बन गई हूँ मैं...!
मुझसे बेपनाह प्यार है 
या बेपरवाह सी हूँ मैं...!!

एक सवाल से काफी
हद तक परेशान हूँ मैं...!
मुझसे तेरे ख्याल है या 
तेरे ख्याल से हूँ मैं...!!

तेरी यादों कि बारिशों में हर 
पल भीगी सी रहती हूँ मैं...!
मुझसे तेरी यादें है या तेरी
यादों से हूँ मैं...!!

तुम्हारे इंतज़ार की सलतनत
पर खामोश सी हूँ मैं...!
तेरी खामोशी में हूँ या
तेरे इंतज़ार की सीमा में हूँ मैं...!!

एक सवाल से काफी
हद तक परेशान हूँ मैं...!
मुझसे तेरे ख्याल है या 
तेरे ख्याल से हूँ मैं...!!
     
      आरती सुधाकर सिरसाट
      बुरहानपुर मध्यप्रदेश