सुला जा री निदिया
बुलाती है ममता
तू आ जा री निदिया ,,
सुहाने स्वप्न साथ
मे ले के आना
परियो के घर मे
इस को घुमाना
कि हौले से इसको
हँसा जा री निदियाँ
बुलाती है ममता
तू आ जा री निदियाँ ।
तसब्बुर की दुनियाँ मे
इसको ले जाना
नयी सी परी को
तुम सहेली बनाना
कि हौले से इसको
हँसा जा री निदियाँ ।
बुलाती है ममता
तू आ जा री निदियाँ ।
अगर बोलना है
तो इशारों से बोलो
कोई राज मन का
अभी तुम ना खोलो
हुआ शोर कम अब
चली आ री निदियाँ
बुलाती है ममता
तू आ जा री निदियाँ
हमारे ललन को
सुला जा री निदियाँ ।
मीनाक्षी शर्मा

0 टिप्पणियाँ