"बड़ी बहन जीवन का मज़बूत स्तंभ,
बड़ी बहन माँ की ममता की आँचल होती है।

बड़ी बहन परिपक्व, क्षमा और त्याग की मूरत।
रिश्तों को जोड़ कर रखने वाली रस्सी होती है।।

माँ के सामान व्यवस्थित, सहज और सौम्य,
माँ सी ममतामई बड़ी बहन सहेली होती है।।

माथे पर अनुभवों की चमक चेहरे पर तेज,
गंभीर, धैर्यवान, क्षमावान और संवेदनशील होती है।।

आत्मविश्वास की भावना जगाने वाली, 
सही मार्ग दिखाने वाली सलाहकार होती है।।

बड़ी बहन माँ का रूप पिता का स्वरूप,
धूप में शीतल छाँव गर्मी में ठंडी हवा सी होती है।।

ख्याल रखने वाली शुभचिंतक, मार्ग प्रशस्त 
करने वाली ज्ञान देने वाली शिक्षक भी होती है।।

दुःख की बारिश से बचाने वाली छतरी,
बड़ी बहन ठंड से बचाने वाली कम्बल सी होती है।

हौसला बढ़ाने वाली सहनशक्ति की मिसाल
बड़ी बहन माँ सखी-सहेली और गुरु भी होती है।।"             

                             अम्बिका झा ✍️