परीक्षा ही है जिंदगी का हर दिन,
जिसने दी है हिम्मत से वह जीत गया ,
किसी को दुख से निकालना ,ये तेरी परीक्षा है।
किसी की गरीबी को सुख में बदल देना ,ये तेरी परीक्षा है,
किसी की आशा को बरकरार रखना ,ये तेरी परीक्षा है,
किसी को पेट भर खिलाना ये तेरी परीक्षा है,
किसी के दिल मे उतर जाना ये तेरी परीक्षा है,
किसी से द्वेष न करना ये तेरी परीक्षा है,
किसी को आगे तक ले जाना,ये तेरी परीक्षा है,
किसी का विश्वास बना कर ,ये तेरी परीक्षा है,
किसी का साथ सदा निभाते रहना ,ये तेरी
परीक्षा है,
किसी को चोट न पहुँचे तुझसे,ये तेरी परीक्षा है,
किसी भी परीक्षा में खरे उतरना ,ये तेरी परीक्षा है,
किसी के काम तू आये ये तेरी परीक्षा है,
किसी लालच में न आये ये तेरी परीक्षा है,
किसी पराये को अपना ले ये तेरी परीक्षा है,
किसी को न भुला देना ये तेरी परीक्षा है
किसी की आत्मा को न दुखाना ये तेरी परीक्षा है,
किसी से रंजिश न हो ये तेरी परीक्षा है,
किसी से संघर्ष न हो ये तेरी परीक्षा है,
किसी भी मोड़ पर तु न फिसले ये तेरी परीक्षा है,
किसी भी लक्ष्य से न डगमगाना ये तेरी परीक्षा है,
किसी के बास्ते जी लो खुशी से ये तेरी परीक्षा है
🌷🌺🌸💐🌲🍃🎄🍁🌼✨🌼🌷🌺🌸💐🌿🌿🌿
डॉ सुरभि जैंन "श्रुति"
सतना मध्यप्रदेश

2 टिप्पणियाँ