ये है एक जिदगी की सच्चाई,
एक पल का साथ मिटा देता तन्हाई।
खुश रहो ,उनके साथ जो रिश्ते रब ने बनाये है,
ये तो अपनेपन के प्यारे साये है,
वह ही जी लेता है इसे जिसे दिल से निभाये हो,
अब सदा साथ रह कर
जीवन पथ पर साथ चलना, आगे बढ़ने की प्रेरणा देना,
साथ कदम से कदम मिला कर चलना
प्रिय पथ है काँटो से भरा इसमे प्रेम के पुष्प ख़िलाते चलना,
हमेशा साथ मे चलना,
अंतिम स्वास तक इस अनोखे रिश्ते को सजाए रखना,
जीवन साथी साथ निभाना,
कभी न रुकना ,कभी न थमना, कभी न थकना,
इस प्यारे से पल की मधुरता को बनाये रखना,
जीवन साथी साथ मैं चलना,
हर पल साथ मे चलना,,।
डॉ. सुरभि जैन "श्रुति"
सतना म.प्र.

2 टिप्पणियाँ