वो कहता है मै लड़का हूं
रोता नहीं हूं.....
लेकिन मैने उसकी आंखो में
छिपी उदासी देखी है 
मां के रूठने पर उसकी 
आंखो की बेचैनी देखी है 
पापा की नाराजगी पर 
होंठों के पीछे छिपा दर्द देखा है
वो कहता है मै लड़का हूं
रोता नहीं हूं.....

लेकिन मैने उसकी आंखो में
न बहते हुए आंसू देखे है 
बहन से लड़ाई होने पर
उसके चेहरे का दर्द देखा है 
भाई की गलती होने पर भी
खुद सबकी डांट खाते हुए देखा है 
वो कहता है मै लड़का हूं
रोता नहीं हूं....

लेकिन मैने उसकी
आंखो में छिपा दर्द देखा है 
दोस्तों से कहासुनी होने पर
उसको खुद से लड़ते  हुए देखा है
गर्लफ्रेंड से नाराज होने पर भी 
खुद उसे मानते देखा है 
वो कहता है मै लड़का हूं
रोता नहीं हूं....

लेकिन मैने उसकी
आंखो में छिपा शोर देखा है 
चांद रातों में भी 
उसे रास्ता ढूंढते हुए देखा है
सपनो के टूटने पर उसे 
बिखरते हुए देखा है .....

और लोग कहते है वो लड़का है 
रोता नहीं है ......!!!!


श्रेया सचान ✍️❤️