मुहब्बत और चाँद का रिश्ता,
आपस में होता बहुत गहरा!!
आधा चाँद और अधूरा प्यार हमारा।
इंतजार रहेगा चाँद के पूरा होने का,
जब चाँद की चाँदनी अपने शबाब पर होगी।
तुमसे बातें उस दिन ही जी भर कर होंगीं!!
और आधा चाँद के साथ इंतजार रहेगा,
तेरी अनुभूति की भी, जो तुझे मेरी याद दिलायेगी!!
कुछ गलत कह दिया हो तो माफ करना,
मगर हाँ में सर हिलाना। अधूरे चाँद जैसा,
प्यार अधूरा हमारा! कभी मुकम्मल ना हो!!
दिल ही दिल से मुकम्मल कर लूँ इसे!!
वजह कुछ भी नहीं, बेवजह तुझे लिखती,
जाऊँ, अधूरे चाँद जैसा प्यार हमारा,
चाहे जिस जन्म पुरा हो, बेपलक, उस ,
जन्म तक इंतजार कर लूँ मैं!!
श्वेता कर्ण

3 टिप्पणियाँ