लेकर कैमरा मैं निकली घर से
खुश होते हुए बोली सबसे
आज तो मैं फोटोग्राफर बनूंगी
बढ़िया तस्वीर सबकी खींचूगी ।
कैमरा मैंने क्लिक किया
बुजुर्ग दंपति का फोटो लिया
पर यह क्या, उनकी आंखों में नमी थी
बहुत पूछने पर, वह बोली थी ।
छोटा घर था
बच्चे चार पाले तब
आज बड़ा घर है
बच्चों से पाले जाते नहीं हम ।
सुनकर उनकी बात मैं सिहर उठी
कैमरा लेकर घर की ओर मुड़ी
सोचा, हाय यह कैसा अत्याचार है
दाता ही अपने घर में लाचार है ।
दिल में उदासी छाई थी
अब ना कुछ ख्वाहिश थी
अपनों ने जो अनदेखा किया
कैमरे ने सच वो दिखा दिया ।

0 टिप्पणियाँ