जीवन एक खूबसूरत अहसास है,
यह पल एक पक्का सा विस्वास है,
किस्मत से मिली है ये बहुत खास है,
ये अपनेपन की गहरी आस है,
अपनो का हम पर अटल विस्वास है,
यही रिश्तो की मधुर आजमाईश है,
निष्ठा और आत्मबल मनुष्य के पास है,
संवेदना और विचार ही चरित्र की उजास है,
नवीनता और सृजन प्रगति का प्रकाश है,
प्रेम और समर्पण गुण श्रेष्ठ मानव के पास है,
अद्वितीय अनभूति अभिव्यक्ति का प्रयास है।
डॉ. सुरभि जैन"श्रुति" ,सतना म.प्र.

0 टिप्पणियाँ