टेक्नोलॉजी का हुआ कमाल
आवागमन हुआ आसान
किसी भी कोने में घंटों में पहुंच जाएं
रेल हवाई जहाज का हुआ आविष्कार
मोबाइल से बातें होती
नित अपनों से मुलाकातें होती
ज़ूम में सब हो जाते साथ
लॉक डाउन का सफर हुआ आसान
वीडियो कॉल से बातें करते
एक दूजे की शक्ल देखते
हुआ ना दूरी का आभास
ग्रहणी की मिट गई दुविधा
वाशिंग मशीन से कपड़े धोते
गैस पर वह खाना बनाती
अपने लिए समय बचाती
जो करना है उसमें करती
लैपटॉप और मोबाइल से
इंटरनेट , और वाईफाई से
प्रतिलिपि पर मिल गए
आज शब्दों का समंदर पढ़ते
भावों की रवानी
प्रतिलिपि पर मिले नए दोस्त
कवियों की कहानी
ऑनलाइन सब सामान मंगा रहे हैं
समय को वह बचा रहे हैं
नई नई जानकारी पा रहे बस
किसी से कुछ ना पूछो
गूगल देव खबर रखते हैं सबकी भाई
टेक्नॉलॉजी के बिना अब जीना नहीं आसान
बिजनेस का यह है आधार
बन गई सब की जरूरत एक महान।।
दिल की कलम से
मधु अरोड़ा

0 टिप्पणियाँ