जीवन एक संघर्ष है,
इसमें कभी सुख के फूल खिलते है
तो कभी दुख के कांटे चुभते है।
पर जो इन सब परिस्थितियों को पार
कर जाए वही मंजिल तक पहुंचता
है।
जो डर कर इन सब परेशानियों से भागता है,
वो रास्ता भटक जाता है।
संघर्ष से बच पाना संभव नहीं है।
संघर्ष के बिना आपको कुछ नही मिलता,
अगर आपको जीना है तो भागना पड़ेगा।
संघर्ष है तो जीवन है,जीवन से लड़ने
के लिए हमें संघर्ष करना पड़ेगा,
और बाधाओं से लड़ना पड़ेगा।
हरप्रीत कौर
शाहदरा, दिल्ली

0 टिप्पणियाँ