मा साक्षात् माता भवानी की अवतार है 
मां की ममता खत्म हो सकता नहीं क्योंकि वह तो  पहाड़ है
 मां की ममता को पार कर सके यह असंभव है
 क्योंकि मां की ममता अगम और  अपार है। 

मां घर में सब के लिए हाजिर जवाब है 
और अपने संतानों के लिए वह तो नवाब है
 दुनिया में जिसके पास मा है  वह सबसे धनवान है 
मेरे साथ में मेरी मां है इसका हमें भी अभिमान है।

हे ममतामई आपकी दी हुई जीवन आपके नाम करता हूं 
हे जन्म देने वाली जननी आपके लिए ही जीता और मरता हूं 
आपके लिए कुछ ना कर पाता हूं उसके लिए सौ सौ बार  क्षमा मांगता हूं 
आप की छाया जीवन भर साथ रहे मैं यही चाहता हूं।

तुम्हारे सामने तुम्हारे संतान की हर गलती क्षम है 
यह लिखते हुए मेरे दोनों आंखें नम हैं  हे मेरी मां मेरे तरफ से आपको सौ बार नमन है 
ममता को समेटे रखने का आपके पास बहुत बड़ा दामन है।

मां के बारे में जितना लिखूंगा कम है  और मां का वर्णन कर सकें किसकी लेखनी में इतना दम है
 मां पर कुछ विशेष लिख ना पाया इस बात का हमें गम है 
पर क्या करूं शायद मेरी लेखनी में नहीं इतना दम है। 


🙏 सुशील चौधरी🙏