💗💗💗🌹💗💗💗

जीवन मिली है तो इसे जीना भी जरूरी है
ईश्वर ने जो कार्य दिये है हमें उस कार्य को सच्चे मन से पूरा करना भी जरूरी है
हमने जो संजोएं है सपने सभी के खुशी के लिए
उस सपनों को पूरा करना भी जरूरी है

यूंही व्यर्थ नहीं किसी का जीवन
हर जीवन अनमोल है इसे व्यर्थ ना होने दें
मानवता की सही परिभाषा दुनिया को समझना भी जरूरी है

जो मजबूर हैं ईश्वर के ही बनाएं हुए मखलूक है
उनके आंसुओं को पोंछ कर
उनको ह्रदय से लगाकर 
उनके दुखों को बांटना भी जरूरी है

जो जिते है अपने लिए
जरा जि कर देखें दुसरों के लिए
सुख में तो सब साथ देते हैं
दुखों में साथ देकर
उनके चेहरे पर मुस्कान देना भी जरूरी है

अगर हमें सच्चा सकूं पाना है
स्वर्ग में जाना है
ईश्वर को प्रसन्न करना है
तो ईश्वर के बनाएं हुए मखलूकों को
सारे सृष्टि के प्राणीयों को प्रसन्न करना भी जरूरी है 
आपका :- अफ्फान हाजिपुरी