🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
जाते जाते तुमने मूड कर भी नहीं देखा कभी मुझे
की ज़िन्दगी हैं भी मेरी या कुछ कर गुज़री हूँ तेरे प्यार में
सुख गयीं जब आँसू इन तरसती आँखो से बहते बहते
तब मैंने तन्हाईयो से भरी खुद के लिए एक नई दुनिया बसा ली

बहुत इंतज़ार की उस मूड पर खड़े जहाँ से तुम गुजरे थे
जाने कितने सावन गुजर गयीं लेकिन तुम लौट कर नहीं आए
पागल थीं जो कभी समझ ना पायी पहले ही खुदगर्ज़ी तेरा
समझी तब तन्हाईयो से भरी खुद के लिए एक नई दुनिया बसा ली

भाने लगा दिल को मेरे जब गमो से भरी महफिल
जागने लगी राते मेरी जब काले घने अंधेरों में भी
रास आने लगी मुझे जब होठों की ख़ामोशी भी
तब मैंने तन्हाईयो से भरी खुद के लिए एक नई दुनिया बसा ली

इतना बेदर्द निकला की तुम्हे मेरी दिल के जख्म की अहसास तक ना हुआ
आँखों की नमी देख लोगो ने पूछ लिया मुस्कुराती आँखों में इस नमी की वजह क्या हुआ
कह भी पाऊ किसी से दर्दे दिल की हाल बेवफा तुमने इस कदर भी ना छोड़ा
तब मैंने तन्हाईयो से भरी खुद के लिए एक नई दुनिया बसा ली
🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿🌿
नैना...✍️✍️