मुश्किल है ये दौर मगर
यूं घबराने से क्या होगा
हम सब को मिलकर लड़ना है
सिर्फ सरकारों से क्या होगा!
वैक्सीनेशन, मास्क जरूरी
और दो गज की दूरी भी
मन को भी मजबूत बनाओ 
यूं डर जाने से क्या होगा !
बनें हौसला इक दूजे का
मिलकर लड़े लड़ाई हम
आज नही तो कल जीतेंगे
अभी रुक जाने से क्या होगा!!
सतीश निर्दोष
रेवाड़ी (हरियाणा )