हाईवे पर जब करें यात्रा इसका भी रखें ध्यान।
पीछे वाला एप से गाड़ी नंबर का लेता संज्ञान।
एप से गाड़ी नंबर के स्वामी का नाम पता करें।
नाम पुकारे एवं कहता कृपया गाड़ी खड़ी करे।
साइड से करे इशारा कार या बाइक खड़ी करें।
आप सोचे नाम लिया है जानते होंगें खड़ी करें।
सावधान ऐसा कभी नहीं करना इस जीवन में।
जब तक चेहरा न पहचानें कभी रुकें न ऐसे में।
लॉकडाउन में अपराधियों का ये न्यू तरीका है।
लूटमार कर सकें गाड़ी रोकवाने का तरीका है।
कभी कभी चलती गाड़ी पर अंडे टमाटर फेकें।
ऐसे में न वाइपर चलायें ना रुकें साफ करें देखें।
भूल करें ना कभी चलें जब परिवार संग हाईवे।
सूनसान में कहीं रुकें न कभी आप ये हाईवे पे।
पड़े जरुरत तो रुकें जहाँ ये मार्केट हो आबादी।
यही सुरक्षित भी है व सफर करने की आजादी।
वहीं रुकें शीशा पोछें पियें चाय व कोल्ड ड्रिंक।
गाड़ी कभी ना ड्राइव करें पी व्हिस्की रम ड्रिंक।
कृपया सतर्क रहें सुरक्षित रहें एवं रहें सावधान।
ये पद्य महत्वपूर्ण सूचना है इसे रखें सदा ध्यान।
रचयिता :
डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव

0 टिप्पणियाँ