..... अजी सुनती हो,दीपक ऑफिस से शाम को वापस आकर बोला।.... अरे आप आ गए, रेवा ने पूछा.... हां भई,तभी तो नजर आ रहा हूं। सुनो आज लंच टाइम में शर्मा जी ने अपना टिफिन शेयर किया था, क्या सब्जी बनाई थी भाभी जी ने!!.... मजा आ गया। ....अच्छा कभी मेरी सब्जी की भी तारीफ कर दिया करो .......अरे तुम तो रोज ही अच्छी बनाती हो........ तो रोज कर दिया करो ,तारीफ के दो शब्दों से क्या तुम्हारा मुंह घिस जाएगा ..!!!ही ही ही.... अच्छा ठीक है, कल से रोज तारीफ किया करूंगा। तुम भी वैसे ही सब्जी बनाना ,मैं रेसिपी पूछ कर आया हूं। ठीक है , रेसिपी बताओ... कद्दू और अंगूर दोनों को फिफटी फिफ्टी लेना, पहले कद्दू उबाल लेना ,फिर उसमें हींग, करी पत्ता, सरसों का दाना, मेथी दाना और साबुत लाल मिर्च से तड़का लगाना ,आखिर में अंगूर डालकर 1 मिनट पकाना।.... ठीक है, कल संडे है तो कल यही बनाऊंगी । .....फिर आया अगला दिन..... यानी संडे... दीपक को आज लंच का बेसब्री से इंतजार था क्योंकि उसे कद्दू अंगूर की सब्जी खानी थी। लंच टाइम में रेवा ने दीपक के लिए लंच लगाया और फिर सामने बैठकर तारीफ का इंतजार करने लगी। दीपक ने पहली बाइट खाई.... कैसी है?? रेवा ने चहककर पूछा.. ठीक है.... क्या मतलब ....अच्छी है ,लेकिन कद्दू की सब्जी लग रही है। पर मैंने तुम्हारी बताई हुई रेसिपी से ही बनाई है ।।। सबसे पहले फिफ्टी फिफ्टी कद्दू और अंगूर लिए फिर तुम्हारे बताएं मसालों से तड़का मारा।......
पता नहीं क्यों....पर सब्जी मे वह बात नहीं आ रही है ।.....अच्छा... रेवा का मुंह थोड़ा लटक गया। फिर बोली..... तुमने जरूर रेसिपी गलत सुनी होगी, इस बार लिखकर लाना। ठीक है, कल जाऊंगा तो लिख कर लाऊंगा।..... पर तुमने अनुपात तो सही रखा था....... हां बिल्कुल फिफ्टी फिफ्टी कद्दू और अंगूर लिए थे यानि एक कद्दू और एक अंगूर। 😂। 😂। 😂
साधना सिंह
बरेली, उत्तर प्रदेश

0 टिप्पणियाँ