🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹
कब के गए हो अभी तक ना आए परदेसी
दीवानी बन के कब तक रहु मैं तेरे इंतज़ार में
पतझड़ बिता कुछ ना बोली तुझ से पर
आजाओ ना अब तो आगयी बागों में भी बहार हैं....!!
पल पल तरसती ये आँखे बैठी हैं तेरे इंतज़ार में
करते नहीं हो रहम मेरे दिल पर क्या असर ना रही तेरे प्यार में
हुई हैं खता दिल से या होगयी हैं कोई गुनाह ये बताने
आजाओ ना अब तो आगयी बागो में भी बहार हैं....!!
तुम क्या जानो कितना तड़प हैं दिल में तुमसे मिलने को
जाने कितने बाते हैं दिल में तुम से गुफ़्तगू करने को
नाजुक दिल के अहसास में कही गम की आलम ना भर जाए
आजाओ ना अब तो आगयी बागो में भी बहार हैं....!!
ख्यालो में खोयी रहना मेरे दिल के आदत बन गयीं
तेरे सिवा कुछ सोचना भी मेरे धड़कन को गवारा ना रही
फूलो सी खिलतीं ये होंठ कही खामोश ना होजाए तेरे इंतज़ार में
आजाओ ना अब तो आगयी बागों में भी बहार हैं....!!
इस सावन की बौछार तरह कही आँखे भी ना बरस जाए
कही तेरे मोहब्बत में ये नैना राहे ही देखती रह जाए
बीत ना जाए ये दिलकश बहारे इस बार भी ज़ालिम
आजाओ ना अब तो आगयी बागों में भी बहार हैं....!!
🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹🌷🌹
नैना...✍️✍️💗
(काल्पनिक.....)

0 टिप्पणियाँ