बच्चा  एक कोरी स्लेट है
उस पर कुछ ऐसा लिखना
पढ़े अगर उसको कोई तो
 कभी आपका सिर झुके ना

सद्गुणों का अक्षर ज्ञान हो
और रिश्तों की गिनती आए
ना भूले अपनी सभ्यता को
 हम कुछ ऐसा पाठ पढ़ाएं

उसकी जबान में अपने वतन
 इस भारत का भूगोल रटा हो
इसकी भक्ति में लीन रहे वो
सोंधी मिट्टी में रचा बसा हो

रग रग में व्याप्त हो उसके
महापुरुषों की जीवन गाथा
कर्तव्य पथ पर उसके कभी
आने न पाए कोई भी बाधा 

संगीता शर्मा सहायक अध्यापक
प्राथमिक विद्यालय