हम सब का शान तिरंगा,
हम सब की जान तिरंगा,
हम सब का मान तिरंगा,
देश का सम्मान तिरंगा ।

हर कदम पर झंडे की
हम शान बचाएंगें,
कोई आंच न आने देंगें इसपर,
कसम वतन की हमपर,
हम तिरंगे का मान बढ़ाएँगें ।

वतन की इज्जत हमसे है,
और तिरंगे से है,
हमें ना तन चाहिये,
ना धन चाहिये,
बस हमें हमारा वतन चाहिये ।

हमारा मान सम्मान,
हम सब का अभिमान,
हमारा प्यारा हिन्दुस्तान,
आओ सब मिलकर करें
इसका गौरव गान ।

कभी झुकने ना पायेगा,
कभी रुकने ना पायेगा,
तिरंगा सदा लहराएगा,
आसमान में फहराएगा ।
उंचा सदा रहेगा
उंचा सदा रहेगा  ।।
,,,,,,,,,,डॉली मिश्रा 'पल्लवि"✍️