दुनिया की एक रीत है बड़ी मुश्किल,
लड़का होते ही नौकरी,
लड़की होते ही शादी का ढोल है,
सात फेरो से होता है एक जादू,
खुशी मनाती दुनिया,
फंस जाते दुल्हे बाबू ,
कितना अजीब होता है ये बंधन,
एक दिन दो अंजान दिल मिल जाते है,
मैं और तुम से हम हो जाते है,
दुसरे घर से आई लड़की अपनी हो जाती है,
सफेद कागज सी जिंदगी रंगीन हो जाती है,
रिश्ता होता है इतना करीब का,
कि एक दूसरे का दुख भी अपना हो जाता है,
बड़ी अजीब दास्ताँ है,
ये लड्डू खाने वाला और ना खाने वाला भी पछचाताता है l

0 टिप्पणियाँ