तोड़ के पांव की अनकही बेड़ियां ..
छू रही  आसमां  लाडली बेटियां ..!
सुता असम की इक चिंगारी
 बन के आज उभर आई ..!
ओलंपिक में लवलीना की ..
श्रेष्ठ प्रदर्शन रंग लाई ..!
हुई धमाकेदार जीत, 
सेमी फाइनल में पहुंच गई ...! 
पटखनी दे दी नियेन चीन को ..
बनी सितारा चमक गई ..! 
उम्र  हुई चौबीस की ,
बाला नहीं सुकोमल अबला है ...
छोटे से गांव की तनया ने 
देश की तकदीर को बदला है ...!
विश्व चैंपियन बन चुकी
 है लवलीना दो बार  ......!
हर्षित हुआ है जनमानस ..
मिल गई है  खुशी अपार .....! 
भारत की  ये बेटियां है ..
  बहादूरी जिनकी   पहचान ...! 
बेटी होगी विश्व विजेता ..
झूम  उठा है हिन्दूस्तान ....! 


उर्मिला तिवारी " योगमाया "