"ह्रदय दिवस" है आज बंधुओं।
रखिए अपने-2 दिल का ध्यान।।

दिल की धड़कन सामान्य रहे।
जिससे बिगड़े नहीं कोई काम।।

दिल पर कभी बोझ मत लेना।
दिल में दर्द हो हल्के में न लेना।।

तुरन्त जाएं डॉक्टर को दिखाएं।
हार्ट विशेषज्ञ से ये परामर्श लेना।।

विशेषज्ञ जो भी उपचार बताएं।
दवा परहेज बताएं वैसे ही लेना।।

दिल का खुद ही ख्याल रखना।
दिल ये स्वस्थ्य है तो मत डरना।।

शेष बीमारी से भी बचके रहना।
जीवन का आनंद उठाएं जीभर।।

दिल की धड़कन ये सामान्य रहे।
अपने हार्ट का ध्यान रखें जीभर।।

होसके तो केवल अपना ही नहीं।
औरों के दिल का भी ध्यान रखें।।

एक अकेला दिल ही कर सकता।
ये स्वस्थ रहे तो सब कर सकता।।

बड़ा जरूरी रखें दिल का ध्यान।
यह शरीर का है एक अंग महान।।

यह दिल शरीर इंजन का पिस्टन।
ये जबतक ठीक सही हर सिस्टम।।

पिस्टन फेल तो गाड़ी बंद समझो।
इसी लिए दिल का महत्व समझो।।

शेष बीमारी में है सबकुछ चलता।
हृदय रोग का रोगी ये कम चलता।।

तनाव चिन्ता क्रोध दिल बोझ बुरा।
इससे रहिये दूर सदैव ये बहुत बुरा।।


रचयिता :
डॉ.विनय कुमार श्रीवास्तव
वरिष्ठ प्रवक्ता-पी बी कालेज,प्रतापगढ सिटी,उ.प्र.