समय बडा बलवान रे बन्दे, समय बडा बलवान,
समय दिखा दे दिन मे तारे,रखना सदा समय का ध्यान! 
समय की गति चलायमान है,ये कभी रूकता नही,
हस्ती हो चाहे कितनी भी बडी,किसी के लिए भी ये ठहरता नही!
समय के इशारे पर अच्छी-अच्छी हस्तियों को मिटते देखा है,
रंक को राजा और राजा को भिखारी पल भर मे बनते देखा है!
समय हर किसी को एक मौका जरूर दे जाता है,
व्यर्थ गंवा दे या तकदीर बना ले,समय सदा समझाता है!
समय के साथ चलने वालो को आसमां की ऊंचाईयो को छूते देखा है,
समय की परवाह ना करने वालो का हाल बुरा भी देखा है!
कर लो नेकी दुनियाभर की,पर गलती से भी ना दुखाओ किसी दुखिया की जान, 
कर लो सदुपयोग समय का,कुछ समय दीन दुखी के लिए, कुछ बुजुर्ग माता-पिता के लिए,कुछ मे कर लो ध्यान! 
क्योकि समय बडा बलवान रे भैया समय बडा बलवान!
                                         श्वेता अरोडा