अभी तो जन्म लिया है 
अभी आंख खोल देखा हैं 
अभी तो दूध के दांत भी नहीं टूटे 
कल ही तो जवानी में कदम रखा है 
अभी तो जीवन की शुरुआत हुई है 
देखने है बहुत से रंग राज अभी 
फिर जाने मौका मिले या नहीं 
धूप में भी सफेद नहीं हुए बाल अभी 
करने है कुछ अधूरे काम अभी 
लाठी लेकर चलना अभी बाकी हैं
अपने बच्चो के बच्चो को
 गोद उठाना लोरी सुनाना , 
खेल तमासे दिखाना बाकी हैं 
अभी तो संसार की रंगीनियां बाकी हैं
अभी तो आँखों से दिखता काफी है 
अभी तो जीवन जीना बाकी हैं 
और देखो बड़े अफ़सोस की बात है
  हमे दूर से आता देख लोग ठहाका लगाते  है 
  लो, भाई इसकी जिंदगी की भी शाम होने को आई हैं