🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
मां स्वर दो वर दो, चिंता हर दो,
मां बुद्धि दो, विवेक से भर दो,
विघ्नविनाशनी,सुमधुरभाषीनी,
हंस वाहिनी,सरस रागिनी,
वीणा वादिनी,कमल नयनन,
मां आपके चरणों में वंदन,
तुम ही दुर्गा तुम ही लक्षमी,
तुम आकाश तुम ही भूमि,
तुमसे ही है ज्ञान की गागर,
तुम ही गंगा तुम ही सागर,
जीवन गहरा सागर मैया,
डूब ना जाए अपनी नैया,
मन में एक विश्वास भर दो,
ज्ञान रूपी बारिश कर दो,
हम अज्ञानी,है इंसान,
मां तुमसा ना कोई महान,
रात दिन और सुबह शाम,
गाए तुम्हारे गुण और गान,
सुंदर स्वस्थ जीवन कर दो,
मां बुद्धि विवेक से भर् दो,
संगीता वर्मा ✍️✍️

0 टिप्पणियाँ