🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️
कुछ हैंरा सा है दिल देख कर उसे अचानक से
फिर सोचा की आया होगा यहाँ किस काम से
गुज़रा वो सामने से कुछ इस तरह पकलो में नमी लिए
तो लगा जैसे वो भी गुज़रा है दिल के बुरे हाल से...!!

क्या हुआ होगा उस दिल के साथ जो कभी मेरा था
देखा जो नज़र उठाकर उसकी दिल में भी अब अंधेरा सा
जाने किस किस ने बुझायी होंगी लौ उसकी ख्वाहिशों की
जो जान बुझ कर जुदा हुआ था मेरे आँखों की ख्वाब से....!!

जो कभी करता था हर बात की शिकायत हमसे
वो आजकल बिलकुल ख़ामोश क्यूँ रहता है
लगता है किसीने तोड़ दिया है सपने दिल के उसके
जिसने मेरी ज़िन्दगी की हर सपना मिला दी खाक़ में....!!


पीछे मूड कर जिसने देखा नहीं जाते जाते मुझे
उसकी दिल में आज कितनी जख्म है मेरे गली में आते आते
सोचती हूँ क्या क्या रंग बाकी है अभी ज़िन्दगी देखना
वो अब किसीके इंतज़ार में है, हमने सदिया बिता दी जिसके इंतज़ार में...!!

दिल में अभी जो तूफान है मुश्किल है उसे बयां करना
जहाँ में किसीसे अब दिल न लगे नैना तुम ये दुआ करना
क्या पता किस मोड़ पर बिच राह में कोई छोड़ दें तन्हा
इसलिए अब दूर ही रहना है इस इश्क़ जैसे गुनाह से....!!
🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️🍁🏵️
नैना.... ✍️✍️💔