रहता है जो हरपल साथ,
थाम रखा है हाथों में हाथ,
हैं वो जाना पहचाना सा
अब तुम्हीं बताओं 
कौन है वो ?

तिनके तिनके में भार है जिसका,
ये सारा संसार है जिसका,
हैं वो सबका अपना सा
अब तुम्हीं बताओं
कौन हैं वो ?

हंसता है फूलों में छुपकर,
देखता हैं सबको अंदर रहकर
हैं वो प्राणों में श्वास सा
अब तुम्हीं बताओं
कौन हैं वो ?

मुकेश दुहन" मुकू"
सोनीपत हरियाणा