अब तक जो बात दिल में है तुम्हारी
जाने कब वो तेरे लबों तक आएगा
करेगा तू भी एकरार मोहब्बत का हमसे
जाने कब ऐसी चाहत से भरी वो हँसी पल आएगा
हर दिन मौसम बदलता है फिज़ाओ में
जाने कब हमारे प्यार का मौसम आएगा
रहती है इंतज़ार हर पल इन आँखों में
जाने कब सनम तेरा चाहत का पैगाम आएगा
हैंरा न होना मेरे बातो से कश्मकश में मैं भी हूँ
जो ना होना था कभी अनजाने में वो पल में होगया
छुपाया हमने भी दुनिया से बहुत ये जो राज़ था
सोचा नहीं था कभी इस तरह होठों पे तेरा बात आएगा
कर लिया एकरार मैंने सनम तेरे प्यार का
देखना है कब तक तू दिल को संभाल पायेगा
कर दूगी इतना बेचैन मोहब्बत में तुम्हे ओ सनम
की जल्दी ही तुम्हे मेरे चाहत का अहसास हो जायेगा
जाने कैसा नशा चढ़ा है दिल पे तेरे अहसासों का
जो चाह कर भी कभी दिल तुमसे जुदा न हो पायेगा
किया गर ज़िन्दगी ने सितम कोई जो तुझसे दूर होना पड़े
तो वादा है इस नैना को ताउम्र तेरा इंतज़ार रहेगा....!!
🍃🌾🍃🌾🍃🌾🍃🌾🍃🌾🍃🌾🍃🌾🍃🌾🍃🌾🍃
नैना.... ✍️✍️

0 टिप्पणियाँ