🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌴🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹
दुनिया में हर कोई पुष्प की अभिलाषा रखता है
काँटों से नाता जहाँ में कोई नहीं रखता
माना कोई महत्व नहीं काँटों की इस दुनिया में
पर सच ये भी तो है
काँटों के बिच हँसी गुलाब खिलता है

रहती है काँटों मे पर फिर भी मुस्कुराती है
पुष्प की खूबसूरती पे कितने भवरे गुनगुनाते है
माना हर कोई दूर रहता है काँटों से ज़िन्दगी में
पर सच ये भी तो है
काँटों के बिच हँसी गुलाब खिलता है

भले ही ये काँटे चुभ कर आँखों में जाम देते है
पर जो गुज़रे इनकी गलियों से मुस्कुरा के
उस रह गुज़र की दामन थाम लेते है
माना फ़िज़ाए रंगी होती है फूलो के खुसबूसे
पर सच ये भी तो है
काँटों के बिच ही हँसी गुलाब खिलता है

एक गुलाब कयी दिलो को जोड़ देता है
गर किया जुदा उसे काँटों से तो पल में मुरझा जाता है
माना कोई जगह दिया नैना काँटों को दिल में अपनी
पर सच ये भी तो है
काँटों में ही कलियों का हँसी जीवन खिलता है
🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹🌴🌹🌵🌹🌵🌹🌵🌹
नैना.... ✍️✍️✍️💞