सिनेमा के इतिहास में अपने दम पर
अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज कलाकार
बच्चे बूढ़े युवा सभी की जुबान पर
राज करते आयें चार दशकों से लगातार
जाने जाते बिग बी , सदी के महानायक नाम से
सहारा नहीं लिया किसी का मेहनत से पाई सफलता
विफलताओं से नहीं घबराएं हौसला बनाए रहे
बिन रुके बिन थके लक्ष्य की ओर अग्रसर रहे
जंजीर फिल्म से एंग्री यंगमैन कहे जाने लगे
फिल्म शोले ने नए कीर्तमान स्थापित कियें
अभिनय के साथ राजनीति में भी हाथ अपनाया
देश की जनता का प्यार और सम्मान पाया
अभिनय की दुनिया में चमकने वाला वो सितारा है
जो एक सदी से लेकर कई सदियों तक रहने वाला है
जिसकी रोशनी कभी ना कम होने वाली है
आने वाली पीढ़ी को मेहनत की सीख देने वाली है
पद्य श्री और पद्य भूषण सम्मान भी पाया है
लेखन और गायकी में भी हाथ आजमाया है
बहुमुखी प्रतिभा के धनी है अमिताभ बच्चन
उनकी कर्मठता को हम सब मिलकर करे नमन
नेहा धामा " विजेता "
बागपत , उत्तर प्रदेश

1 टिप्पणियाँ