काश मेरे भी तो पापा होते, खेल खिलौने वो दिलवाते,
सैर सपाटा वो करवाते,
काश मेरे भी तो पापा होते, मुझे गले से वो लगाते,
बाहों में भर लाड़ लडाते,
मेरी हर ज़िद वो मनवाते, सारे सपने पूरे वो करवाते,
काश मेरे भी तो पापा होते, बिना बताए वो हर बात जान जाते,
मेरी हर फर्माइश मान जाते, मैं रूठती तो मुझे मनाते,
काश मेरे भी तो पापा होते।
😔😔😭😭😭
प्रिया धामा

0 टिप्पणियाँ