लोग अक्सर कहते है
जमाना खराब है
तुम तो अच्छे हो ,
इसे सुधारने की कोशिश तो करो।

अरे, बेटी को बहार मत भेजो
माहोल ठीक नही है
तुम तो उठो
ठीक करने की कोशिश तो करो

अरे, बेटे पर भी ध्यान रखो
बाहर संगत खराब है
तुम अपने बेटों को
संस्कार देने की कोशिश तो करो

सड़क पर पड़ा है घायल कोई
विडियो बना रहे सभी
तुम तो आगे बढ़ो 
मदद करने की कोशिश तो करो

अरे, भ्रष्टाचार है बहुत
रिशवत ले रहे सभी
तुम इमानदार हो
भ्रष्टाचार मिटाने की कोशिश तो करो

अरे, इन्सान मतलबी है बहुत
मतलब से बोलता है
तुम तो मतलबी नही हो
इंसानियत दिखाने की कोशिश तो करो
कविता गुज्जर