💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕
चले गए तुम दूर देखा नहीं मुड़कर जाते जाते
देर तक खडे देखते रहे हम बेवफा तुम्हे जाते जाते
मेरी ज़िन्दगी में खुशियाँ भर दी थीं जो तुम आते आते ही
मेरे होठों से मुस्कान तक ले गया बेवफा जाते जाते

मैं तो बेखबर थीं तेरे ज़िन्दगी के हकीकत से ज़ालिम
तुम्हे तो सब खबर थीं जो दिल में थीं तेरे बाते
क्यों नहीं एक बार भी कहाँ खुलकर तुमने हमसे
कमसेकम बेवफा तुम ऐसे तो यूँ पल पल न तड़पाते

क्या था वो फ़िक्र करना हमारा किसी अपने सा
क्या थीं वो बस दुनिया को दिखाने की बाते
बन के अपना किसी के दिल से यूँ नहीं जाया करते
जो भूल जाए ज़िन्दगी ही जिना बेवफा तेरे जाते जाते

नहीं कोई शिकयत किसी से भी हमे इस दिल से
ना गिला छुपा है ओ हरजायी तेरे बेवफाई की वास्ते 
अच्छा हुआ दिल को जो तुमने ही आईना दिखा दिया 
अब कोई वहम न रहा प्यार का दिल में तेरे जाते जाते

बाकि है कुछ कहना अभी तुमसे इस दिल को 
कर जाना एक मुलाक़ात सनम तुम दूर जाते जाते
वादा रहा कभी तेरे सामने से भी न गुज़रे गे ज़िन्दगी में
आख़री बार यक़ीन कर लो नैना पर तुम बेवफा जाते जाते
💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕💕
नैना.... ✍️✍️✍️✍️