समर्पित आज का दिन और तारीख
महिलाओं के सम्मान में
है नारी का अहम अस्तित्व
आज के दिन और तारीख में
सूर्य की किरणों जैसा
तेज और उदीयमान सा
इतिहास के पन्नो में है लिखा
भारत का स्वर्णिम सौभाग्य रहस्य
आज 19 तारीख में....
महिलाशक्ति की शान तुम
मातृत्व की पहचान तुम
आज जनम लिया जिस वीरांगना ने
अद्भुत, अदम्य साहस की खान हो तुम
झाँसी में रोशन है ज्वाला जिसके नाम से
रणचंडी हो,वीरता का नाम हो तुम
लोहा लिया जिसने अंग्रेजो से डटकर
बच्चा बच्चा गाता वीरगाथा जिसकी
झांसी की रानी हो, क्रांति की पहचान हो तुम
इतिहास के लहर में जुड़ा
जाने कैसा इत्तेफाक है,
आज जन्मी थी भारत की लौह महिला
बनी थी भारत की एकमात्र महिला प्रधानमंत्री,
इतिहास के पन्नो में लिखा
अब जिसका नाम है
आज जन्मी थी वो जो बुद्धिमता की खान है
ब्रह्मांड सुंदरी का ख़िताब जीतकर
भारत का बढ़ाया मान है,
सुष्मिता सेन उनका नाम है,
कुछ तो अद्भुत है आज के दिन में
इतिहास में छुपा एक और नाम है
आज ही तो ऐश्वर्या राय को मिला
विश्व सुंदरी का ख़िताब है,
अद्भुत बुद्धि और सुंदरता की ये खान है
आज के दिन ही कर्णम मल्लेश्वरी
ने बनाया भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान है
सशक्त और समृद्ध है नारी ये सबको
बतलाया है
आज ही तो कल्पना चावला थी बनी
भारतीय मूल की शान थी
अंतरिक्ष जाने वाली बनी वो पहली भारतीय महिला थी
क्रांति, राजनीति और सुंदरता पर परचम लहर गया,
खेल और अंतरिक्ष पर भी नारी का डंका बोल गया
19 नवंबर दिनांक में कुछ तो छुपा राज़ है..
मेरे लिए तो भारतीय महिला दिवस ही आज है
निकेता पाहुजा✍️
रुद्रपुर उत्तराखंड

1 टिप्पणियाँ
जब भाव अच्छे हों तब लय की जरूरत नहीं पड़ती।
ग़ज़ब की लेखनी👌👌👍👍😊😊💐💐