कोशिश एक प्रयास
असफल ना होने का,
थककर हारकर
यूँ सफ़र में बैठ जाना
कोई परिणाम नहीं,
कोशिश.... मंजिल को पाने की,
हो गए एक बार असफल तो क्या,
ढूंढ लेना नयी राह,
मंजिल को पाने की
किन्तु थकना नहीं
 प्रयास करते रहना
 एक दिन मंजिल पा ही जाओगे,
 दुनिया कितनी ही कोशिश कर ले,तुम्हें असफल बनाने की 
 तुम शिद्दत से प्रयास करते रहना
 सफलता को पाने का
 मंजिल को पाने का
 थकना नहीं, बस प्रयास करते रहना,
माना कि पग पग मुश्किलों के बवंडर है,
पर हर बवंडर से तुमको पार पाना है,
कोशिश करते रहना है,
अर्जुन सा लक्ष्य हो, उस लक्ष्य को पाना है 
कोशिशे कभी असफल नहीं होने देती,


निकेता पाहुजा
रुद्रपुर उत्तराखंड