फिर से देखो जीवन का, एक साल कम हो रहा है!
बीता हुआ लम्हा हाथ से, छूटा जा रहा है !!

कोई इस जहां से, नाता जोड़ रहा है!
कोई अपनो को छोड़ जहां से , दूर जा रहा है!!

किसी पर प्यार बरस रहा है ,
किसी का प्यार छिन रहा है,!
कोई आंखे मिला रहा है,
 कोई आंखे चुरा रहा है!!

कोई मुंह छुपा रहा है,
 कोई मुंह मोड़ रहा है!
कोई पास आ रहा है,
 कोई दूर जा रहा है !!

किसी का मिलन हो रहा है ,
रुखसत कोई हो रहा है !
किसी की जान जा रही है ,
कोई जां से जा रहा है!!

दुश्मन दोस्त बन रहा है,
 दोस्त दुश्मन बन रहा है!
किसी का साथ छूट रहा है,
 कोई साथ चल रहा है!!

मुरादें पूरी हो रही हैं कोई ,
,दया की भीख मांग रहा है!
कोई पैसे से खेल रहा है
  पैसों के लिए कोई खेल रहा है!!

 किसी का राज चल रहा है ,
किसी का शोषण हो रहा है !
कोई जीते जी मर रहा है कोई ,
दुआ  मरने की कर रहा है!!

2021,अब अतीत में 
बदल   रहा है !
आने वाला 2022
अब वर्तमान हो रहा है !!

जाने वाला पल अब, 
यादों में खो रहा है !
आने वाला कल अब,
 हमसे जुड़ रहा है!!

अलविदा 2021 तुम्हे,
 कभी यादों में भी मत आना !
अपने  बाल बच्चों को भी
 अपने संग ले जाना ,!!

स्वागत है 2022तुम्हारा तुम ,
मुंह मीठा करके आना !
बकाया पिछले साल का,
  चुकता करके ही आना!!