जिंदगी छोटी है, हर पल में खुश हूँ

काम में खुश हूँ, आराम में खुश हूँ

 आज पनीर नहीं, दाल में खुश हूँ

आज गाड़ी नहीं, पैदल में खुश हूँ

 दोस्तों का साथ नहीं, अकेला खुश हूँ

आज कोई नाराज है, उसके इस अंदाज में खुश हूँ

जिसको पा नहीं सकता, उसकी सोचकर खुश हूँ

बिता हूआ कल जा चुका है,उसकी मिटती याद में खुश हूँ 

आने वाले कल का पता नहीं, उसके इंतजार में खुश हूँ

हंसता हूआ बीत रहा है, आज के बीत रहे पल में खुश हूँ

जिंदगी छोटी है, हर पल में खुश हूँ

अगर दिल को छुआ तो जवाब देना, वरना बिना जवाब के खुश हूँ
रंजना झा