घर आंगन की शोभा तुलसी
सुख समृद्धि मिलती है
जब पूजी जाती है तुलसी
नानी कहती थी मुझसे
औषधी भी होती तुलसी
विष्णु प्रिया कहलाती तुलसी
हिन्दू धर्म में तुलसी बिना ना
होता कोई काम
मोक्ष धाम की यात्रा पर
भी संग जाती है तुलसी।
🙏 ऋचा कर्ण ✍️✍️