प्रकृति का सौंदर्य देखते ही बनता है 
बसंत ऋतु का मौसम जब आता है ।

बाग - उपवन फूलों से खिल दल जाता  हैं 
सुंदरता देख मानव मन भी हर्षाता  है । 

माहौल में पीलापन समां जाता है 
जब   बसंती   पंचमी   आता   है । 

भक्तिमय माहौल में मच जाती है धूम शिक्षा संस्थानों में 
ज्ञान  की  देवी  सरस्वती  माॅं  का  जब आगमन होता है । 

माघ  मास  के  शुक्ल  पक्ष  की  पंचमी  तिथि 
माता सरस्वती और विद्याथिर्यों के लिए खास है ‌ ।

मां सरस्वती से सिर्फ  एक  ही   कामना  करते  हैं 
विद्यार्थीगण  उनसे  विद्या  का  वरदान  मांगते  हैं । 

नवीन उत्साह का जीवन में संचार होता है
बसंतोत्सव     का  त्यौहार  जब  आता   है ।

जिसकी    साधना      में      लगन     होता     है 
मां का आशीर्वाद उन्हीं भक्तजनों  को मिलता है । 





                                     धन्यवाद 🙏🏻🙏🏻

गुॅंजन कमल 💓💞💗