पैरोडी : कौन दिशा में ले के चलो है बटोहिया 

पैरोडी : 

तर्ज : कौन दिशा में ले के चल्यो है बटोहिया 


इस तर्ज पर लड़का और लड़की में गीत के माध्यम से छेड़छाड़ होती है । इस पैरोडी का आनंद लीजिए 


लड़का : 

अपने दिल में थोड़ी सी जगह दे दे गोरिया 

अपने दिल में थोड़ी सी जगह दे दे गोरिया 

तुझे प्यार करूं, जां निसार करूं 

तेरी पूजा करूं, जीवन भर 


लड़की : 

दिल मेरा दिल है कोई कमरा नहीं माहिया 

दिल मेरा दिल है कोई कमरा नहीं माहिया 

कोई आवारा सा, दिल में आन बसा 

अपनी राह पकड़, राह पकड़ 


लड़का : 

अपने दिल में थोड़ी सी जगह दे दे गोरिया 


अन्तरा 

लड़का : 

ऐ गोरिया, तू क्या जाने इस दिल ने, कितने अरमां पाले हैं 

जबसे लड़े हैं तुझसे नैना, दिल संभले ना संभाले है 

दिल की दुनिया में सुन ओ दीवानी 

दिल की दुनिया में सुन ओ दीवानी, बस तुझसे ही उजाले हैं 

थोड़ा सा प्रेम रस बरसा दे गुजरिया 

अरे थोड़ा सा प्रेम रस बरसा दे गुजरिया 

तुझे प्यार करूं, जां निसार करू 

तेरी पूजा करूँ जीवन भर 

अपने दिल में थोड़ी जगह दे दे गोरिया .. 


लड़की : 


सुन माहिया, मेरा पीछा ना कर मेरा दिल तो बड़ा नादान है 

कच्चा चबा जायेगा रे तुझको ये तो बड़ा शैतान है 

तेरे जैसे लाखों हैं आशिक 

तेरे जैसे लाखों हैं आशिक दिल मेरा बेइमान है 

पहले अपना थोबड़ा तो देख ले सांवरिया 

पहले अपना थोबड़ा तो देख ले सांवरिया 

कोई आवारा सा दिल में आन बसा 

अपनी राह पकड़ राह पकड़ 

दिल मेरा दिल है कोई कमरा नहीं माहिया 

दिल मेरा दिल है कोई कमरा नहीं माहिया 

कोई आवारा सा दिल में आन बसा 

अपनी राह पकड़ राह पकड़ 


लड़का : 

अपने दिल में थोड़ी सी जगह दे दे गोरिया ... 


हरि शंकर गोयल "हरि"