जन-जन के मन दीप जलाती
मानव मूल्यों की माला
मन में करुणा भाव जगाती
मानव मूल्यों की माला
सदाचार के आभूषण से
तन-मन खूब सजाना है
अपने आगे बढ़ना है
औरों को खूब बढ़ाना है
सरल शब्द में हमें बताती
मानव मूल्यों की माला...
मन में करुणा ......
हर प्राणी के अंतर्मन में
प्रेम,दया का भाव पले
लक्ष्य एक हो इस समूह का
सभी सत्य की राह चले
नीति रीत की वली बनाती
मानव मूल्यों की माला ...
मन में करुणा..............
दुर्गम है हर लक्ष्य की राहें
सधे कदम से बढ़ना है
आलोचना पे ध्यान ना देकर
कीर्ति शिखर पर चढ़ना है
नए सृजन की राह दिखाती मानव मूल्यों की माला
ममता पे ममता बरसाती .....
मानव मूल्यों की माला.....
ममता उपाध्याय
वाराणसी

0 टिप्पणियाँ