जिंदगी तजुर्बे की एक गठरी होती है,
जिसमें जीवन जीने का अनुभव होता रहता है ।

जिंदगी का सफर तो यूं ही चलता है
लेकिन, ना जाने किस मोड़ पर
कब, कहां हादसे हो जाया करते हैं ।

जीवन में दुर्घटनाएं अनिश्चित होती हैं
फिर भी इंसान अपना जीवन जीता है ।

जीवन और मृत्यु जिंदगी के दो पहलू हैं
एक पल सुख तो दूसरे पल दुख
का सामना करना पड़ता है ।

कभी कभी जिंदगी में कुछ,
ऐसे हादसे भी होते हैं
जिसे हम याद करना नहीं चाहते
जो दुख और आंखों में नमी का कारण बनते हैं ।

हादसे, जिंदगी के लम्हों का 
एक आईना होता है,
जो हमें जीवन जीने का
एक सही रास्ता दिखाता है ।

मंजू रात्रे ( कर्नाटक )