युवा दिवस पर
फूलों को ऐसे सजा दो
हर वीर के अंदर नया जज्बा जगा दो ।
भारत वीरो की धरती है ,सुमन तुम बिछा दो ।
युवा दिवस पर
देश के हर युवको को जगा दो
भगत सिंह ,सावरकर ,नेता सुभाष
छिपे बैठे है सब तुम मे ,उन्हे जगा दो ।
यूवा दिवस पर
इतिहास के पन्नो को दोहरा दो
हे युवको ,नया चरित्र अपना लो ,बूढा भारत बचा लो ।
विवेकानंद से सीखो ,जरा
विदेशो मे जाकर भारत को महका दिया जिसने
परदेश मे भी नारी को माँ बना लिया जिसने ।
नमन कर संस्कृति अपनी
अश्रुपूरित होकर
बेटा बना लिया ,माँ ने गले लगा लिया ।
युवा दिवस पर
सरहद की सीमा पर फूल बिछा दो
ऐसे राहो को सजा दो
युवा दिवस तुम मिल कर मना लो ।
मीनाक्षी शर्मा

0 टिप्पणियाँ