⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘ ॐ ⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘⚘
बड़ा सौभाग्य पाया मैंने, मै एक भारतवासी हूं,
जन्म लिया भारत भूमि पर, मैं हिंद देश निवासी हूं

विश्व में सबसे प्यारा मेरा हिंदुस्तान है,
हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी इसी की जान है,

कहते हैं सोने की चिड़िया का यहां बसेरा है,
यह सत्य है मेरे देश में, आस्था का भरपूर सवेरा है,

सतरंगी त्योहारों का परचम, इस धरती पर फैला है,
यह मुल्क है आस्था का, हर दिल में श्रद्धा का मेला है,

इस देश की नारी में भक्ति है, मां दुर्गा का वास है,
उसकी भक्ति में शक्ति है,यह उसको विश्वास है,

रणचंडी बनकर डर्टी रही, दुश्मन पर प्रहार किया,
थी वो मनी मणिकर्णिका, झांसी ने लक्ष्मी नाम दिया,

दुर्गा जैसा रूप था उसका, भृकुटी अपनी तानी थी,
वो तन से कोमल थी लेकिन जज्बे से मर्दानी थी,

उसके शौर्य की गाथा को, गाता है समस्त विश्व महान,
समस्त झांसी के लिए, एक नारी बन गई थी वरदान, 

है वीर जवानों की यह धरती मिट्टी इसकी लाल है,
देशभक्ति से इसको सीचा यह तो मालामाल है,

हां सच है सब देशों में मेरा देश महान है ,
सौभाग्य है मेरा इसमें बस्ती मेरी जान है,

हां मेरा देश महान है,
हां मेरा देश महान है।

 संगीता वर्मा ✍✍