टोपी बोलती.है
हाँ बोलती है न
अंँग्रेजों के जमाने से बोलती आ रही है
लगाकर सर पर टोपी
भारतवासी से करवाते थे गुलामी
वक्त बदला
टोपी आ गई नेताओं के सर
टोपी पहन ली नेताओं ने
बड़े बड़े वादे कर झूठी आश्वासन देकर
कर लिया अपना उल्लू सीधा
टोपी की माया अपरम्पार
भले अंदर से हो फटीचर
मगर निकलेंगे पहनकर
सूट ,बूट, टाई गाएँगे
साला मै तो साहब बन गया
अरे भूल गए क्या
जी हाँ आमिर खान की तरह
स्टाईल का जमाना है
धूप से कहाँ किसी को बचना है
लगाकर तिरछी टोपी
डालकर गले मे रेशम का रूमाल
लेते है सेल्फी
सोशल मीडिया मे जो दिखाना है
सुनने मे आते है रोज होते है नए वारदात
सेल्फी लेते वक्त कईयो के
चली जाती है जान
अरे भाई लोग बोलती टोपी
बोलती है न ,बोलने दो
तुम कान मे तेल डालो
अपनी जिंदगी ध्यान से
और शान से जिओ
शिल्पा मोदी🙏🙏

0 टिप्पणियाँ