आज का दिन मेरे जीवन का बहुत खास दिन है  जो हर लड़की के जीवन के लिए होता है आज के दिन वो मिला था मुझे जिसके लिए मेरा जन्म हुआ  जिसके लिए मैं पल पल सजाती थी ख्वाब की तुम मिलोगे तो ऐसा होगा वैसा होगा हर पल कितना खुशनुमा होगा और एक दिन आ गया वो दिन जब ले आए तुम मेरी बारात मन की पालकी में बिठाकर ले गए अपने द्वार , तब से आज तक  चाहें कोई भी पल हुआ हमने इस रिश्ते को जिया पूरे समर्पण प्यार भरोसे के साथ  ईश्वर से यही कामना जब तक हैं सांस इस रिश्ते में बना रहे मीठा प्यार से भरा एहसास ❤️
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹तुमसे  ही तो मुक्म्मल है मेरे दिन और रात,
🌹तुमसे ही मुकम्मल हैं मेरी सारी हकीकत सारे ख़्वाब,🌹
🌹तुमसे ही तो है आज कल हमेशा हर पल,
🌹तुमसे ही तो है मेरे लवो पर मुस्कुराहट।🌹
🌹  तुमसे मिलकर ही हुई मै मुकम्मल,
🌹तुमसे ही तो है मेरी सासों का यह साज।💞
  🌹 अब किसी अंधेरे से दिल डरता नही,
🌹तुम बस तुम रहना चाहें छुटे सारी कायनात।💞
🌹आज के दिन ही तो तुम्हें पाया था,
🌹लिए थे संग तुम्हारे हमने फेरे सात।💞
🌹लगाके हल्दी बाबुल माँ ने तुमसे कर दिया था कन्यादान
🌹कहा था भीगी पलकों से यह हुई तुम्हारी रखना इसका मान।💞
🌹आज भी रूह को महका रहें है वो सारे  छण दोहरा  रहे हैं,
🌹पवित्र वेदी पर जो वचन लिए थे साथ साथ आज भी हैं मुझे याद।
🌹 तब से  लेकर हर सुख दुख में मेरे पिया हमने हंसके जिया,
🌹आसूं भी फूल हुए सारे काटें फूल हुए तेरे  भरोसे तेरा विश्वास।💞
🌹सदा सलामत रहना साजन तुमसे ही मेरा जीवन,
🌹तुमसे ही मुकम्मल मेरे जिंदा होने का एहसास💞
🌹तुमने दिया जो इतना प्यार जाना मैने क्या है रिश्ते और जज्बात 
🌹आया समझ क्यों आख़िर जीवन साथी है सबसे खास💞
🌹यों सात जन्म भी चाहें तेरा साथ हर जन्म लाना तुम मेरी बारात,
मै भी बनके दुल्हन दे दुंगी तेरे हाथों में अपना हाथ।💞
🌹सदा रहूँ तेरी सुहागन बस चाहूं यही मांगू प्रभु से आशीर्वाद,
🌹जीते जी न छूटे तेरा मेरा यह हाथ तेरा मेरा रहे सलामत साथ💞
                                     

अंजू दीक्षित,
बदायूँ,उत्तर प्रदेश।