⚘⚘⚘⚘ॐ ⚘⚘⚘⚘
  
  नीरस भरे माहौल में,
 अमृत की बारिश होजाए,
 जहर घुला है आज हवा में, 
मुंह पर बांधे सभी नकाब,
अमृत की दो बूंद को तरसे---
सारा संसार बेहिसाब,
काश कोई ऐसा आ जाए--- 
सारे रोग विकार मिटाए,
संसार को कष्ट संकट से, 
अपनी छत्रछाया दे जाये,
नीरस भरे माहौल में---
अमृत की बारिश कर जाए,
सबके कष्ट मिटाने को---
पवन पुत्र जी उड़कर आए, 
कृपा करें सभी पर अपनी---
संजीवनी बूटी दे जाए,
नीरस भरे माहौल में,
अमृत की बारिश कर जाएं,



       संगीता वर्मा✍✍